जामताड़ा, जनवरी 31 -- करमाटांड: प्रखंड में बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करमाटांड, प्रतिनिधि। करमाटांड़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर में पिरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में हर्ष जोहार कार्यक्रम के अंतर्गत एक संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन गांधी फेलोशिप कर रहे सजल मंडल द्वारा किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक एवं भावनात्मक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालना था। इस अवसर पर बाल विवाह को केंद्र में रखते हुए विस्तृत जानकारी दी गई तथा इसके दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बाल विवाह रोकथाम हेतु वर्ग 5 से 8 के विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यासागर एवं सीआरपी राजेश गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही। वहीं विद्यालय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.