जामताड़ा, जनवरी 2 -- नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड के करमदाहा में 15 जनवरी से लगने वाले 15 दिवसीय ऐतिहासिक करमदाहा मेला को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनंत कुमार एवं नारायणपुर बीडीओ देवराज गुप्ता ने संयुक्त रूप से करमदाहा मेला स्थल एवं दुखिया बाबा मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन समिति और मेला समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर मेला के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की। मौके पर एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और विधि-व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आपात स्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.