जामताड़ा, जनवरी 16 -- करमदाहा में भक्ति जागरण का आयोजन नारायणपुर,प्रतिनिधि नारायणपुर प्रखंड के करमदाहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में बीते रात्रि गुरुवार को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ किशोर बबुआ ने गजानंद आ जाओ नामक गीत गाकर किया। इसके पश्चात भक्ति जागरण के कलाकार किशोर बबुआ ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...