बांका, जनवरी 4 -- बेलहर(बांका)/निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के पूर्व में नकस्ल प्रभावित रहे करमटांड़ गांव के पास हरिहर धाम चेक डैम के पानी पर तैरता 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शनिवार की सुबह तैरते हुए शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भिड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इधर थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि तीन चार दिन पूर्व पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति का शव बिल्कुल सड़ा गला है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शव की पहचान होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया की मामले का चौकीदार के बयान पर यूडी केस दर्ज कि...