फिरोजाबाद, दिसम्बर 8 -- थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित एक परचून की दुकान में रविवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान पूरी तरह खाक हो गया। लोगों ने आग पर काबू पाया। करबला गली नंबर 5 निवासी संतोषी राठौर पत्नी छोटेलाल परचून की छोटी दुकान करती है। देर रात के बाद उसकी दुकान में आग लग गई। आग का अहसास होते ही संतोषी जाग गई। उसने चीखपुकार की तो वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग के बारे में जानकारी की। दुकान मालकिन संतोषी का कहना है कि उसकी दुकान में किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.