जहानाबाद, दिसम्बर 8 -- प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को पल्स पोलियो अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ राजीव कुमार ने की। बैठक में डब्लूएचओ मॉनिटर राकेश रंजन ने बताया कि 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है। इस बार 28000 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए 69 टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त आठ ट्रांजिट टीम बनाए गए हैं तथा चार मोबाइल टीम है। जो घूम घूम कर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर यूनिसेफ के करुण मिश्रा, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.