जहानाबाद, फरवरी 22 -- करपी। निज संवाददाता। जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। यह चुनाव सहदेव प्रसाद महाविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। चुनाव में पार्टी के सभी क्रियाशील सदस्य भाग लेंगे। चुनाव की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।चुनाव पर्वेक्षक के रूप में जदयू के वरिष्ठ नेता शारदानंद सिंह को नियुक्त किया गया है, जो संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। पार्टी नेताओं ने सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...