जहानाबाद, मार्च 26 -- रग्बी फुटबॉल इंटर स्कूल चैंपियनशिप का हुआ आयोजन इस चैंपियनशिप में अरवल जिले के विभिन्न विद्यालयों के कुल 22 टीमों ने लिया हिस्सा करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में अंडर 12 रग्बी फुटबॉल इंटर स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन बुधवार को किया गया। उद्घाटन करपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि रग्बी फुटबॉल में अपार संभावनाएं हैं। करपी से कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं। सभी लोग मन से इस खेल को खेलें तो निश्चित रूप से आने वाले समय में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा खेल में अच्छा करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी भी दिया जा रहा है। जो खिलाड़ी पूरी तन्मयता के साथ खेल खेलेंगे उन्हें सरकार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.