गोंडा, जनवरी 10 -- करनैलगंज, संवाददाता। तहसील मुख्यालय से तीन किलोमीटर की परिधि में प्लाट खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए यह खबर सतर्क करने वाली है। करनैलगंज नगर व आसपास की ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि पर अवैध प्लाटिंग का बड़ा खेल सामने आया है। भू-माफियाओं ने ग्राम समाज, तालाब, नजूल, खलिहान और बंजर भूमि पर कब्जा कर करोड़ों रुपये का कारोबार खड़ा कर दिया है। सकरौरा ग्रामीण, कंजरपुरवा, गज्जूपुरवा, पिपरी, पावर हाउस क्षेत्र और कटरा रोड से सटी बेशकीमती सरकारी जमीन पर तेजी से प्लाट काटे जा रहे हैं। आरोप है कि सरकारी भूमि को कागजों में आसपास की निजी जमीन के साथ बराबर दर्शाकर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यहां जमीन के सौदे खतौनी या गाटा संख्या के बजाय केवल प्लाट नंबर के आधार पर किए जा रहे हैं, जिससे खरीदार यह जान ही नहीं पाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.