चतरा, मार्च 18 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी करनी चौक में रामनवमी पर्व धूम धाम के साथ मनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस मौके एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र पांडेय, सचिव पद के लिए नागेंद्र चन्द्रवंशी व कोषाध्यक्ष पद के लिए राजीव रंजन का चयन किया गया है। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि नवमी के दिन भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से यशवंत सिंह, पवन कुशवाहा, सीताराम दांगी, राजेन्द्र दांगी, कामदेव पांडेय, रामजन्म चन्द्रवंशी, गणेश चन्द्रवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.