चतरा, फरवरी 2 -- इटखोरी प्रतिनिधि इटखोरी के करनी गांव में शहीद जगदेव बाबू की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश दांगी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि शहीद जगदेव बाबू बिहार प्रान्त में जन्मे के एक क्रन्तिकारी राजनेता थे। इन्हें 'बिहार लेनिन' के नाम से जाना जाता है जिन्होने एक अच्छे समाज को गढने में जी जान लगा दिया। इस मौके पर जिला महासचिव हिरेंद्र दांगी, शिक्षाविद नवल किशोर नवल, पूर्व मुखिया सीताराम दांगी,समाजसेविक बालगोविंद राम, समाज सेवी उमेश महतो, प्रभाकर वर्मा, अनुज दांगी, गणेश दांगी, प्रोफेसर महेंद्र ठाकुर, नवल किशोर नवल, दशरथ दांगी, लोकेश रविदास, पूर्व शिक्षक रामेश्वर महतो, संजय मेहता, विश्वनाथ ...