मेरठ, जनवरी 8 -- सरधना। नगर पंचायत करनावल में कूड़ा निस्तारण प्लांट और आरसीसी गलियों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई निर्देश दिए हैं। सभासद ने इस मामले की शिकायत की थी। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह ने पत्र जारी करते हुए इस मामले में जल्द ही एक निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों से भुगतान की गई धनराशि की ब्याज सहित वसूली के एसडीएम को निर्देश दिए हैं। बता दें, कि वार्ड सभासद रूपेश कुमार ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए कूड़ा निस्तारण प्लांट और आरसीसी गलियों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायत की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.