आरा, जनवरी 27 -- शाहपुर। दियारा स्पोटिंग फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच करनामेपुर खेल मैदान में आयोजित किया गया। फुटबॉल मैच का शुभारंभ पूर्व विधायक राहुल तिवारी, पूर्व विधायक अरूण यादव, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी और बड़हरा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू सिंह ने किया। मैच दक्षिण एकौना आरा बनाम इटाढ़ी बक्सर के बीच हुआ। इसमें एकौना आरा विजयी रहा। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को कप सहित अन्य उपहार देकर कर मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इस टीम के उद्घोषक ठाकुर दयाल राम और सुनील मिश्रा ने किया। टीम के निर्मल मिश्रा, कृष्णा ठाकुर, गोलू मिश्रा, धनजी यादव, राम अवतार मिश्रा, संतोष प्रसाद, टुन्ना मिश्रा, अमर प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...