बदायूं, फरवरी 11 -- बिसौली। तहसील क्षेत्र के करनपुर बाजार में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन भव्यता, विचार और चेतना का केंद्र बना, जहां भारी संख्या में सनातन प्रेमियों की उपस्थिति ने एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में गोरखपुर से पधारे बाल योगी दीनानाथ ने युवाओं को संस्कृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया, तो बालाजी बलदेवधाम गुदनी के पीठाधीश्वर ललितेश्वरानंद महाराज ने भेदभाव मिटाकर समरस समाज के निर्माण पर जोर दिया। अयोध्या के संत कवि सात्विक नीलदीप महाराज, रायबरेली के ओज कवि नीरज पांडेय और लखनऊ के गीतकार ओम शर्मा ओम ने अपनी काव्य रचनाओं से राष्ट्रभक्ति और राम भक्ति का संचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल सिंह ने की, जिन्होंने संगठित समाज को राष्ट्र की शक्ति बताया। इस अवसर पर जिला प्रचारक राजीव, सुशील उपाध्याय, बबलू सिंह, अनुराग सिंह, संजीव सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.