मिर्जापुर, जनवरी 9 -- मिर्जापुर। संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र में करनपुर पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर दूर से गुरुवार की रात चोर पशुपालक के 23 भेड़ चुरा ले गए। पीड़ित ने चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। देहात कोतवाली के समोगरा गांव निवासी रामजतन पाल पशुपालक है। उनका करनपुर पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर हाता है। वहां रामजतन पाल और गोपी पाल लगभग 200 भेड़ रखे थे। पशुपालक भी वहीं सो रहे थे। बीती रात रात चोर 23 भेड़ चुरा ले गए। सुबह भेड़ों की गिनती करने पर घटना की जानकारी हुई। पशुपालकों ने आरोप लगाया है कि पुलिस चौकी के पास से चोरी हो गई। चोरों को पुलिस का भी भय नहीं रह गया है। चोरी की घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। जि...