घाटशिला, फरवरी 5 -- पोटका, संवाददाता। पिछले कई वर्षों से करनडीह चौक में रोजाना सड़क जाम से मुक्ति के लिए ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को पूजा-अर्चना के बाद मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने लाइट सिग्नल का स्वीच ऑन कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। करनडीह ट्रैफिक सिग्नल स्थानीय लोगों की जायज़ और लंबे समय से चली आ रही मांग थी, इसे पूरा कर क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था देना आवश्यक था। यहां से हज़ारों मज़दूर रोज़ टाटा कंपनी में नौकरी को जाते हैं। सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी पढ़ाई करने रोजाना इसी रास्ते से शहर की ओर जाते हैं। अब उन्हें यहां घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। करनडीह क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक और बार-बार लगने वाले जाम से स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.