जमशेदपुर, फरवरी 4 -- जमशेदपुर के नजदीक स्थित करनडीह चौक पर यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए यहां नवनिर्मित सिग्नल लाइट का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। इस आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली का लोकार्पण गुरुवार 5 फरवरी को सुबह ठीक 11:00 बजे पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के द्वारा किया जाएगा।करनडीह चौक एक व्यस्त जंक्शन है, जहां आए दिन वाहनों के दबाव के कारण जाम और दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। विधायक संजीव सरदार की इस पहल से अब न केवल यातायात अनुशासित होगा, बल्कि स्थानीय राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी राहत मिलेगी। इस समारोह को लेकर स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। विधायक ने क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.