लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट एवं सदस्य जीएसटी ग्रीवाँस रिड्रेसल कमेटी उप्र के चेयरमैन मनीष खेमका ने कहा है कि मोदी सरकार ने ईमानदार करदाताओं को बजट में भूल चूक सुधारने के लिए बेहतरीन सुरक्षा कवच प्रदान किया है। वे अब बेवजह उत्पीड़न, जुर्माने या ब्याज से बच सकेंगे। इसके लिए आयकर रिटर्न की समय सीमा, अनिवासी भारतीयों के लिए रियायतों को बढ़ाने व दंड को घटाने समेत अनेक प्रावधान किए गए हैं। सराहनीय बात यह है कि आयकर सुनवाई के दौरान भी इनकम टैक्स रिटर्न ख़ुद से सुधारा जा सकेगा और अधिकारियों को सुधारे हुए रिटर्न के अनुसार ही कार्रवाई को समाप्त करना होगा। इस भूल चूक के लिए 10% अतिरिक्त टैक्स देना होगा लेकिन करदाता अनेक झंझट व लेनी-देनी से बच सकेंगे। वित्त वर्ष 2026-27 से 12.75 लाख तक की आय आय कर मुक्त हो सकेगी, ...