लखनऊ, जनवरी 11 -- मोहनलालगंज। गेहूं पिसाने जा रहे बाइक सवार गौरा निवासी जय प्रकाश को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इसी बीच ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने दौड़ाकर चालक को पकड़ लिया। चालक ने ग्रामीणों से अभद्रता की तो ग्रामीणों ने उसे पीट दिया। इस बीच पुलिस पीड़ित बाइक सवार को ही कोतवाली ले आई। कपड़े उतरवाकर उसे कोतवाली में बैठाए रखा। नाराज ग्रामीणों ने सीसी कैमरे में कैद हादसे का वीडियो वायरल कर दरोगा की करतूत उजागर की। इसके बाद पीड़ित को बाहर निकाला गया। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.