हाजीपुर, जून 2 -- लालगंज,संवाद सूत्र। करताहां थाना क्षेत्र के घटारो पिपरिया टोला में सोमवार को आम तोड़ने को लेकर गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि गोलीबारी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गोलीबारी होने की सूचना मिलने पर करताहां थाना की पुलिस आम के बागीचे में पहुंची लेकिन तब तक सब फरार हो गया था। घटारो पिपरिया टोला के एक बड़े भू-भाग लगभग 100 एकड़ में आम का बागीचा है। जिसमे घटारो गांव के ही कई लोगों की हिस्सेदारी है। जिसमे कुछ लोग स्वयं आम की रखवाली, खरीदने बेचने का काम करते है। वही कुछ लोगों ने बागीचा को दूसरे व्यापारी से बेच रखा है। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष का व्यापारी अपने लिए हिस्से का आम तोड़ने के बाद दूसरे के हिस्से का आम तोड़ने गया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। स्थानीय लोगों ने फटाका की तरह जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.