भभुआ, जुलाई 10 -- भभुआ। मोहर्रम के तीजा पर मोकरी में आयोजित कार्यक्रम में करतब दिखाने के दौरान भिट्टी गांव के करीब छह युवक घायल हो गए। घायल आरिफ व सैफ की हालत गंभीर थी। सदर अस्पताल से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शेष का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि युवक 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिरे थे। उनकी मदद के लिए वह खड़ा हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। आज स्थगित रहेगा डीएम का जनता दरबार भभुआ। जिलाधिकारी का साप्ताहिक जनता दरबार शुक्रवार को स्थगित रहेगा। कैमूर जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को जिलाधिकारी का साप्ताहिक जनता दरबार लगाया जाता है। पीआरडी से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन राशि की वृद्धि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.