रांची, मई 2 -- रांची। सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल न्यू अशोक नगर में नए सत्र (2025-26) के लिए हेड ब्वॉय, हेड गर्ल एवं हाउस कैप्टन का चुनाव शुक्रवार को हुआ। नौवीं कक्षा के करण कुमार और अनुष्का सिंह को क्रमशः हेड ब्वॉय और हेड गर्ल घोषित किया गया। स्कूल के निदेशक डॉ दीपक कुमार एवं रमाकांत प्रसाद ने छात्रों को शपथ दिलाई। दीपक कुमार ने कहा कि स्कूलों में हेड ब्वॉय और हेड गर्ल चयन की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बच्चों को नेतृत्व करने, जिम्मेदारी उठाने और लोकतंत्र के मूल सिद्धांत को समझाया और सिखाया जाता है। प्राचार्या श्रावणी पांडे ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...