रुडकी, सितम्बर 21 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा आईजी गढ़वाल पर की गई टिप्पणी के विरोध में रविवार को मंगलौर के स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलौर बस स्टैंड पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हाल ही में आईजी गढ़वाल पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की। माहरा की टिप्पणी को स्थानीय लोग अपमानजनक मान रहे हैं, जिसमें उन्होंने आईजी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की थी। इसे लेकर रविवार सुबह मंगलौर बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला लेकर नारेबाजी की। इस अवसर पर अकबरपुर निवासी सद्दाम हुसैन ने कहा कि कांग्रेस खुद को दलितों का मसीहा बताती है, लेकिन जब बात आती है तो अधिकारी वर्ग के साथ भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.