फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद। युवा समाजसेवी करण गोयल को व्यापार मंडल, सराय ख्वाजा का प्रधान चुना गया है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बैठक करके सर्व सम्मति से यह फैसला लिया है। अपनी नियुक्ति पर करण गोयल ने शहर के व्यापारियों, दुकानदारों व गणमान्य लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समाज ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और व्यापारियों व दुकानदारों की समस्याओं को दूर करवाने का भरसक प्रयास करेंगे और उनके सुख-दुख में भी सदैव शामिल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...