नई दिल्ली, फरवरी 12 -- करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के पॉपुलर और हिट कपल में से एक हैं। दोनों को बिग बॉस शो में एक-दूसरे से प्यार हुआ और शो के बाद भी दोनों का प्यार बरकरार है और अब तो दोनों के रिलेशन को कई साल हो गए हैं। फैंस दोनों की शादी का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसी बीच प्रिंस नरूला ने अब एक बड़ा हिंट दिया है।करण-तेजस्वी को लेकर क्या बोले प्रिंस प्रिंस नरूला, नयनदीप रक्षित से बात करते हुए कहते हैं, वो एक शो के बाद शादी करेंगे। एक कमिटमेंट है उसके बाद। युविका फिर प्रिंस से पूछती हैं कि कहीं शो पर तो नहीं शादी करने वाले? इस पर प्रिंस बोलते हैं पता नहीं, शायद हो सकता है। प्रिंस की बात सुनकर अब फैंस यही अनुमान लगा रहे हैं कि हो सकता है कि दोनों अब किसी शो में शादी कर लें या फिर किसी शो के बाद।5 साल से एक-दूसरे को डेट कर ...