धनबाद, जून 3 -- धनबाद धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में 12वीं में 94 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनने वाली अनुष्का सिंह को करणी सेना ने सम्मानित किया। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री संजीव सिंह राठौर ने अनुष्का सिंह को सम्मानित किया। कहा कि अनुष्का की सफलता से अन्य छात्रों ख़ासकर लड़कियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। करणी सेना के पदाधिकारियों ने अनुष्का सिंह के पिता पप्पू सिंह को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर करणी सेना के जिला महासचिव रवि सिंह, जिला संगठन मंत्री चंदन सिंह उज्जैन, जिला सचिव विकाश सिंह, सन्नी प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.