आगरा, मई 18 -- करणी सेना के लिए पुलिस की मुखबिरी करने पर एक दरोगा फंस गया है। उसके खिलाफ एलआईयू ने अधिकारियों को गोपनीय रिपोर्ट दी है। पुलिस आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया है। दरोगा के खिलाफ साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई हो सकती है। खुफिया रूप से दरोगा के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। 14 मई को करणी सेना और पुलिस के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। पुलिस उन्हें कहां लेकर गई है। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी। अधिकारी इस मामले में क्या बोल रहे हैं। दबिश में कौन-कौन पुलिसकर्मी गए थे। एकता चौकी इंचार्ज के साथ उस समय कौन-कौन पुलिसकर्मी थे। करणी सेना के पदाधिकारियों को ये सब खबरें बड़े आराम से मिल रही थीं। खबर देने वाला कोई और नहीं एक दरोगा था। करणी सेना वालों ने रात को एकता पुलिस चौकी का घेराव किया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.