जमशेदपुर, मई 6 -- करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के आरोपियों को पुलिस 14 दिन बाद भी न पकड़ पाई है और न शिनाख्त कर पाई है। इधर, विनय सिंह के परिजनों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है। जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद परिजनों ने लकी जॉनी पर संदेह जताया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस को उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। हत्या के बाद कई लोगों से पूछताछ करने पर भी आरोपियों का सुराग नहीं मिला। पुलिस को अब घटनास्थल से बरामद खून, पिस्तौल और मोबाइल के फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। मालूम हो कि एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित खेत से पुलिस ने 20 अप्रैल को करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह का शव बरामद किया था। उनके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। विनय सिंह की हत्या से आक्रोशित लोगों ने डिमना चौक पर प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.