मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने अपने साथियों के संग मिलाकर पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज से भी गाली गलौज की। पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई तो वहां भी हंगामा करता रहा। पुलिस ने करणी सेना के नेता समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मझोला थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा गुरुवार की देर रात अपने साथियों के संग मिलकर कुछ लोगों से विवाद कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इन्हें समझाने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी। मामले की सूचना पर लाइनपार चौकी इंचार्ज शिवम कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.