जमशेदपुर। हिन्दुस्तान, अप्रैल 21 -- झारखंड में जमशेदपुर के बालीगुमा में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव एनएच-33 पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मोड़ से करीब 500 मीटर अंदर खेत में पड़ा हुआ मिला। उनके सिर में गोली मारी गई थी। मौके से विनय की स्कूटी और पिस्तौल बरामद की गई है। हाथ और पैर में चोट के कई निशान भी मिले हैं। इससे गुस्साए करणी सेना के सदस्यों ने आगजनी के बाद एनएच जाम कर दिया। तीन घंटे बाद सिटी एसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी माने। इसके बाद देर रात 1 बजे एनएच-33 से जाम खत्म हुआ। इससे पहले डिमना रोड आस्था स्पेश टाउन निवासी विनय सिंह की हत्या घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में करणी सेना के समर्थक घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां मौजूद पुलिस टीम से उनकी बहस हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.