पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने तीन युवकों पर रास्ते में घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल जिलाध्यक्ष का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिलाध्यक्ष ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी रविंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वह शनिवार शाम को किसी काम से बरेली मार्ग की ओर गए थे। तभी रास्ते में देवहा पुल के समीप उनको तीन युवकों ने घेर लिया। आरोप है कि तीनों युवकों ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। उसको गन्ने के खेत में खींचकर आरोपी ले गए और पिटाई की। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। आरोपी उसको मरा हुआ समझकर छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह होश में आने पर उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल के एंबुलेंस से जिला अस्पता...