अमरोहा, मई 2 -- करणी सेना के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में आक्रोश जताते हुए राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। विरोध-प्रर्दशन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम निधि गुप्ता को सौंपा। हमले में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन शुरू करने चेतावनी दी। सदर विधायक महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। आक्रोश जताते हुए करणी सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहना था कि करणी सेना ने अलीगढ़ और बुलंदशहर में सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला किया जो निंदनीय है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सपा बाबा साहब आंबेडकर की विचारधारा पर चलकर काम कर रही है। देश में कानून-व्यवस्था बदहाल है। दलितों के साथ घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रदर्शन के बाद सपा कार...