लखनऊ, अप्रैल 10 -- श्रीराजपूत करणी सेना के 1090 चौराहे और परिवर्तन चौक पर विरोध प्रदर्शन के पहले ही पुलिस ने इसका नेतृत्व करने वालों को नजरबंद कर दिया। पुलिस ने आधी रात को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह को रायबरेली रोड पंचमखेड़ा स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा कई अन्य पदाधिकारियों को भी नोटिस थमा कर हाउस अरेस्ट किया गया। करणी सेना की ओर से गुरुवार सुबह 10 बजे सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी। घोषणा के बाद ही हजरतगंज और गोमतीनगर पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बैठक की। एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, गोमतीनगर इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने योजना तैयार की। पीजीआई पुलिस को प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह को हाउस अरेस्ट करने के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.