मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला लापता हो गई। वह अपने साथ एक साल के पुत्र को लेकर भी गई है। इस संबंध में विवाहिता के ससुर ने रविवार को करजा थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ दिसंबर को उनकी बहू शाम में करीब 4 बजे पुत्र को दिखाने के लिए करजा चौक गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मुजफ्फरपुर के विभिन्न डॉक्टरों के क्लीनिक में भी खोजबीन की गई। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...