मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड एनएच 722 स्थित चमरूआ मस्जिद के समीप बुधवार की दोपहर बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को रौंद दिया। इसमें निजामुद्दीन कोदरिया निवासी युगल महतो के पुत्र अनिल कुमार (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रौतनिया निवासी परमेश्वर महतो के पुत्र करण महतो (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, करण को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नगर निगम का कचरा ढोने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार में रौतनिया की ओर से मुजफ्फरपुर जा रही थी। बाइक सवार दोनों युवक मड़वन से पकड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.