मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के मकदुमपुर कोदरिया में शनिवार को पिस्टल के साथ एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकदूमपुर कोदरिया निवासी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर मकदुमपुर कोदरिया निवासी संजय महतो ने राजीव कुमार, सिकंदर महतो व सुभाष कुमार के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि बीते 28 फरवरी की रात गांव के ही सुभाष कुमार अपने साथियों के साथ संजय के घर में घुसकर चोरी कर रहा था। इसी बीच घर के सदस्यों ने सुभाष को पकड़ लिया। वही उसका अन्य साथी फरार हो गया। शनिवार की सुबह तीनों आरोपित दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर पहुंचे भाई कृष्णानंद बचाने का प्रयास करने लगा। राजीव ने कमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.