मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाने के पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह बेकाबू कंटेनर ने बाइक को रौंद दिया। इसमें सदर थाने क्षेत्र के सुभाषनगर भगवानपुर निवासी प्रधान शिक्षिका पुष्पा कुमारी (37) और उनके पति राघवेंद्र कुमार (41) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मुजफ्फरपुर भेजा दिया। वहां एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को पटना रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब छह बजे सदर थाने के सुभाष नगर भगवानपुर स्थित अपने आवास से शिक्षिका अपने पति के साथ विद्यालय आ रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक को रौंद दिया। दोनों सड़क पर गिर गए। थानाध्यक्ष राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.