मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर/मड़वन, हिटी। करजा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में दर्ज एफआईआर में पुलिस एससी-एसटी एक्ट की धारा लगाना ही भूल गई। अब इसको लेकर विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में बुधवार को पुलिस शुद्धि पत्र दाखिल करेगी। इसमें एससी-एसटी की धारा जोड़ने व इसके तहत जांच करने की अनुमति देने की विशेष कोर्ट से प्रार्थना की जाएगी। विशेष कोर्ट की अनुमति मिलने पर एफआईआर में एससी-एसटी एक्ट की धारा जोड़कर जांच की जाएगी। वहीं, मामले में नामजद पांचों आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पीड़ित किशोरी को मामले के आईओ ने मंगलवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में पेश किया। प्रभारी विशेष कोर्ट के आदेश पर न्यायिक दंडाधिकारी अमृतांशा के कोर्ट में किशोरी का बयान दर्ज किया। पुलिस इस मामले में पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.