मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाने के विशुनपुर चौक स्थित सीएसपी से 1.72 लाख लूट में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने 20 पुरिया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। लूट में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश मोतीपुर थाने के पहाड़ चौक निवासी राजा बाबू कुमार व मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी अंकित कुमार है। थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि सूचना मिली कि दो युवक बाइक से मोतीपुर की तरफ से बड़कागांव आ रहा है। दलबल के साथ बड़कागांव भुतहा पोखर के समीप वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस को देख बाइक सवार युवक भागने की कोशिश की। जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान चोरी का मोबाइल और 20 पुरिया स्मैक बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि स्मैक कारोबार के साथ लूटपाट भी करते हैं। बिशनपुर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.