मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव में शुक्रवार की शाम चंदन पासवान की पत्नी सुरुचि कुमारी (19) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह इंटर की छात्रा थी। शुक्रवार को बड़कागांव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से परीक्षा देकर लौटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सुरुचि का पति परदेस में रहकर मजदूरी करता है। वह घर पर सास-ससुर के साथ रहती थी। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...