मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के गोपालपुर से पुलिस ने ससुर की हत्या में पतोहू पंकज कुमार की पत्नी सोनी कुमारी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि बीते 23 फरवरी को महिला ने प्रेमी राणा पासवान उर्फ गोपाल पासवान के कहने पर ससुर प्रगाश पासवान (55) को खाना में जहर मिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले को लेकर पंकज कुमार दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को लेकर बीते 21 मार्च को एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने पत्नी सोनी कुमारी और राणा पासवान पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनी कुमारी ने राणा पासवान से अवैध संबंध की बात कबूल की है। उसके कहने पर ससुर को खाना में जहर दिया था। मना करने पर मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी थी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.