मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के भटौना से लापता युवक को पुलिस ने मंगलवार को झारखंड के देवघर से बरामद कर लिया। चंद्रशेखर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र रविशेखर सिंह तीन महीने से लापता था। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया था। करजा पुलिस को सूचना मिली कि युवक देवघर में रहकर गुजर-बसर कर रहा है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर असलम खान के नेतृत्व में एक टीम देवघर पहुंची। वहां छापेमारी के दौरान पता चला कि रविशेखर एक होटल खोल रखा है। देवघर पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गया था। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि बुधवार को युवक को मुजफ्फरपुर...