गंगापार, फरवरी 4 -- करछना विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को अपना दल (कमेरावादी) की विधायक एवं सिराथू की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का स्वागत किया गया। रामपुर चौराहा से लेकर कौवा बाजार तक पूरा क्षेत्र डॉ. पल्लवी पटेल जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। डॉ. पल्लवी पटेल कोरांव विधानसभा में आयोजित संविधान महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही वे करछना क्षेत्र में पहुंचीं रामपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जमुनापार एडवोकेट रमेश चंद पटेल, मंडल सचिव डॉ. रामसागर पटेल, जिला महासचिव नंदलाल पटेल, रामबाबू पटेल, देशराज पटेल, शरद पटेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...