गंगापार, फरवरी 24 -- कौंधियारा/करछना,हिंस। तहसील और थाने के ठीक सामने बदहाल यातायात व्यवस्था ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी गाड़ियां और जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते यहां रोजाना भीषण जाम लग रहा है। हालत यह है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। मंगलवार दोपहर थाना परिसर के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर ने अव्यवस्था की पोल खोल दी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन काफी देर तक यातायात ठप रहा। एक बस प्रयागराज की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी करछना की ओर जा रही थी। घटना के बाद दोनों बसें रवाना हो गईं, पर सवाल जस का तस बना हुआ है। थाने से कुछ ही दूरी पर साधुकुटी चौराहे की स्थिति और भयावह है। सुबह स...