गंगापार, मई 20 -- करछना, हिन्दुस्तान संवाद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सेना के सम्मान में शनिवार शाम हिंदूपुर के बेला चौराहा स्थित बोल बम स्टेशन से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों लोग भारत माता की जयघोष करते चल रहे थे। भाजपा यमुनापार पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल के नेतृत्व में करछना बोल बंम स्टेशन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा बेला चौराहा से होते हुए करछना तहसील मुख्यालय पहुंची जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में भाजपा इलाहाबाद सीट से रहे सांसद प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति समेत कई भाजपाई और क्षेत्रीय लोग मौजूद शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...