प्रयागराज, मार्च 16 -- करछना के सेमरहा गांव में शनिवार की रात एक किशोर की लाठी व फावड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आधा दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सेमरहा गांव निवासी 17 वर्षीय राजू उर्फ सूबेदार निषाद पुत्र मानिकचंद्र निषाद की एक किशोरी से दोस्ती थी। आरोप है कि दोनों की दोस्ती को लेकर किशोरी का भाई करण निषाद नाराज रहता था। शनिवार को करण की दादी सोना देवी का तेरहवीं संस्कार था। इसमें शामिल होने रिस्तेदार भी आए थे। राजू भी गया था, जहां बहन के साथ उसे बातचीत करते देख करण नाराज हो गया। आरोप है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करण, अनीश निषाद, सूरज, सत्येंद्र, अजय, सुषमा उर्फ मठहिया, बादल निषाद, दीपू निषाद समेत अन्य ने मिलकर योजनाबद्ध तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.