गंगापार, मई 30 -- यमुनापार के करछना पचदेवरा मार्ग पर बुधवार रात से ही हाईटगेज गाटर टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या के समाधान के प्रति मूकदर्शक बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि टोल प्लाजा के ठेकेदार द्वारा हाईवे के अलावा पचदेवरा करछना गौहनिया मार्ग पर जबरन टोल टैक्स वसूली की जाती है। हाइटगेज गाटर लगाकर बड़ी गाड़ियों को गुजरने से पहले वसूली की जाती है साथ ही गाड़ियों को रुकवाकर रूट डाइवर्जन कर पैसा वसूला जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह की वसूली में पुलिस प्रशासन की भी भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से इस समस्या का त्वरित समाधान करने एवं अवैध वसूली को रोकने की मांग की जा रही है, जिससे आवागमन बाधित न हो।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.