प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करछना की सीट पर भाजपा ने वर्ष 2017 में अपना प्रत्याशी उतारा और वो सीट हार गई। वर्ष 2022 में इसी सीट पर निषाद पार्टी का प्रत्याशी उतरा और हमारा प्रत्याशी जीता। ऐसे में करछना की सीट निषाद पार्टी की है। इस सीट पर अगर भाजपा चुनाव लड़ेगी तो हारेगी। यह बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित मत्स्य विभाग की मंडलीय गोष्ठी में कही। डॉ. संजय निषाद ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर लोग यह सोच रहे हैं कि वो अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं तो वो अपनी कब्र खुद खोद रहे हैं। कहा कि पहले एनडीए गठबंधन में हमें बारा की सीट मिली थी। बाद में विधायक के कहने पर उन्होंने वो सीट छोड़ी और करछना सीट पर समझौता किया। प्रत्याशी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.