बोकारो, फरवरी 1 -- बेरमो। करगली गेट में भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम होने जा रहा है। मानव सत्संग समिति बेरमो एवं समस्त बेरमो वासियों के सहयोग से यहां 68वें महाधिवेशन के अवसर पर भव्य श्रीरामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। यह धार्मिक अनुष्ठान 16 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक श्रद्धापूर्वक संपन्न होगा। इस दस दिवसीय महायज्ञ को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न कोनों से विद्वान और संत पधार रहे हैं। अयोध्या के यज्ञाचार्य रामाकांत शास्त्री द्वारा समस्त विधान का संचालन किया जाएगा। जबकि मानस पाठ: प्रतिदिन प्रातः काल 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिथलेश जी की मंडली द्वारा कराया जायेगा। वहीं मानस प्रवचन उज्जैन के बालकृष्ण शास्त्री द्वारा प्रतिदिन रात्रि 7 से 10 बजे तक किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.