मिर्जापुर, जुलाई 4 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में मकान के ऊपर से गुजरे बिजली के तार में प्रवाहित करंट से राजगीर मिस्त्री झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे मिस्त्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। राजगढ़ के झारकटवा पुरवा मेंमकान के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। गांव निवासी राजगीर मिस्त्री 42 वर्षीय आनंद कुमार मकान के ऊपर निर्माण कार्य कर रहा था। उसी दौरान मिस्त्री से बिजली का तार छू गया। तार में प्रवाहित करंट से मिस्त्री गंभीर रुप से झुलस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...